देश
मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर का गर्भगृह अब और भी भव्य और आकर्षक हो गया है। सोमवार को मां के विग्रह के चारों ओर स्वर्ण जड़ित मेहराब और स्तंभ लगाने का काम पूरा हो गया। अब मां के दरबार में आने वाले भक्त गर्भगृह की सुंदरता और भव्यता को निहार सकेंगे। इस नए मेहराब को लगाने के लिए मुंबई, राजस्थान और अहमदाबाद से विशेष कारीगर बुलाए गए थे।मुम्बई के कारोबारी ने मेहराब दान दिया था।
मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में चार किलो सोना और 51 किलो चांदी से निर्मित नया मेहराब और स्तंभ लगाने का काम 7 जून को शुरू हुआ था। इस मेहराब की कीमत लगभग 4.50 करोड़ बताई जा रही है।