राजनीति
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता रोहित पवार ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ एनसीपी के 18 से 19 विधायक राज्य विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के बाद उनके पाले में आ जाएंगे.
शरद पवार के पोते ने कहा कि लेकिन उन्हें विधानसभा सत्र में भाग लेना है और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विकास निधि प्राप्त करनी है. इसलिए वे सत्र खत्म होने तक प्रतीक्षा करेंगे. एनसीपी के 18 से 19 विधायक हमारे और पवार साहब के संपर्क में हैं, और वे मानसून सत्र के बाद उनके पक्ष में आ जाएंगे.