देश
जम्मू संभाग में पिछले सप्ताह चार दिन में चार आतंकी हमलों के बाद यहां पहुंचे ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से कहा है कि जंगलों में छुपकर बैठे आतंकियों को बाहर निकाल कर खत्म करें।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह चार दिनों के भीतर रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर आतंकी हमले हुए थे। इनमें 9 यात्रियों की मौत और एक सीआरपीएफ जवान बलिदान हो गया था। सात अन्य जवान घायल हुए थे। कठुआ जिले में मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे। 11 जून को आतंकियों ने भद्रवाह के छत्रगलां में राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयुक्त चौकी पर गोलीबारी की, जबकि 12 जून को डोडा के गंदोह में एक गश्त दल पर हमला किया था। इसमें एक पुलिसकर्मी सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।