देश

देश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में बिहार के रास्ते वाराणसी में मॉनसून की एंट्री हो सकती है. 18-20 जून तक मॉनसून की वजह से कहीं रिमझिम फुहारें तो कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी लखनऊ वासियों को बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. फिलहाल अगले तीन से चार दिन तक भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में 24-25 जून के बीच बारिश हो सकती है. हालांकि पश्चिम यूपी में मौसम शुष्क रहेगा.

 मॉनसून में देरी की वजह से धान की बोआई में भी देरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है. कई जगह तो किसानों ने पम्पिंग सेट से बीज डाला है, लेकिन गर्मी के प्रकोप से बीज भी सुख रही है. अब किसानों को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है.