देश

देश

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार (17 जून, 2024) की सुबह राजभवन में तैनात कोलकाता पुलिस के कर्मियों को तत्काल परिसर खाली करने का आदेश दिया.

अधिकारी ने बताया कि बोस राजभवन के उत्तरी द्वार के पास स्थित पुलिस चौकी को 'जन मंच' में बदलने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, ''राज्यपाल ने प्रभारी अधिकारी सहित राजभवन के अंदर तैनात पुलिस अधिकारियों को तत्काल परिसर खाली करने का आदेश दिया है.''