प्रदेश

प्रदेश

इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े सीनियर पत्रकार श्यामलाल यादव ने अपनी किताब ''At The Heart Of Power: The Chief Ministers of Uttar Pradesh'' में दावा किया है कि 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने की पूरी तैयारी थी.

श्याम लाल यादव ने अपनी किताब में लिखा है कि एक समय तो ये तय हो गया था कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाएगा. हालांकि, बाद में पार्टी को इस बात का आभास हो गया कि अगर उत्तर प्रदेश में उन्हें हटाया गया तो बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ेगा.

हालांकि, इस किताब में उन्होंने योगी आदित्यनाथ को हटाने की कोशिशों के कारण तो नहीं बताए हैं, लेकिन इस बात पर गौर किया गया है कि यूपी के उस समय के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ उनके मतभेद बढ़ रहे थे.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा हटाने की तैयारी में है.