राजनीति
*टनिंग इंडिया*
*असम* के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार ने *VIP* *कल्चर* को खत्म करने का फैसला किया है| सभी मंत्रियों, विधायकों और सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों को अब अपना बिजली बिल खुद भरना होगा। करदाताओं के पैसे से सरकारी अधिकारियों के बिजली बिलों का भुगतान करने की वीआईपी कल्चर को खत्म किया जाएगा| राज्य निम्न आय वर्ग के लोगों के लाभ के लिए बिजली बिलों की दर में एक रुपये प्रति यूनिट की कमी करने का लक्ष्य बना रहा है।सभी सरकारी कार्यालयों (मुख्यमंत्री सचिवालय, गृह और वित्त विभाग को छोड़कर) में *रात 8 बजे* बिजली का *स्वत कनेक्शन बंद* करने की पहल की है, ताकि हम बिजली बचा सकें। ये उपाय राज्य भर के 8,000 सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में पहले से ही लागू है।