देश

देश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज और कल उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी, लेकिन कल रात से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम करवट बदल लेगा। 19 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान आ सकता है। 20 और 21 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बिहार में मानसून 20 जून को एंट्री कर सकता है। 19 जून की शाम से ही मौसम बदलने की संभावना है। इसके बाद पूरे बिहार में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसलों का बचाव करें। क्योंकि बारिश से जहां सिंचाई होगी, वहीं आंधी तूफान से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए किसान एहतियात जरूर बरतें।