देश
आज देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है. इस्लामिक मान्यता के अनुसार, बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है. बकरीद को ईद उल अजहा, ईद उल जुहा, बकरा ईद अथवा ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है. बकरीद के मौके पर मुस्लिम धर्म में नमाज पढ़ने के साथ साथ जानवरों की कुर्बानी भी दी जाती है. इस्लाम के अनुसार, मुस्लिम धर्म के लोग अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करते हैं.
प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है.