अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने चुनावों में ईवीएम की जरूरत को खारिज करते हुए कहा कि ईवीएम को खत्म कर देना चाहिए.

मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि 'हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए. इंसानों या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा हैक किए जाने का जोखिम, हालांकि छोटा है, फिर भी बहुत अधिक है.' उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की एक पोस्ट को शेयर करते हुए यह लिखा. रॉबर्ट ने शुरुआत में प्यूर्टो रिको में चुनावों के दौरान ईवीएम अनियमितताओं के बारे में लिखा था.