राजनीति

राजनीति

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से दूर रह गई है, इससे स्पीकर पद को लेकर गठबंधन में तनाव पैदा हो गया है।

एनडीए के घटक दलों में जहां स्पीकर पद को लेकर चर्चा चल रही है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने भी स्पीकर के लिए अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

सूत्रों का कहना है कि लोकसभा स्पीकर पद लिए विपक्ष अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में है। विपक्ष इंतजार कर रहा है कि सत्ता पक्ष की ओर से स्पीकर पद के दावेदार घोषित हो उसके बाद वो भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकता है।