अंतर्राष्ट्रीय
*टनिॅग इंडिया*
*(इटली): जी7 शिखर सम्मेलन*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में G-7 बतौर आमंत्रित सदस्य शामिल होना भारत के लिए बेहद लाभकारी रहा |भारत को अब सीधे हाईस्पीड रेलवे के जरिये यूरोप से जोड़ने पर सहमति बनी है। सात औद्योगिक देशों के समूह ने विज्ञप्ति जारी करके *_भारत-पश्चिम-यूरोप आर्थिक गलियारे_ (आईएमईसी)* जैसे ठोस बुनियादी ढांचे के प्रस्तावों को आगे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही इस प्रोजेक्ट को सड़क मार्ग के अलावा हाईस्पीड रेलवे के साथ भी जोड़ने का प्लान तैयार किया है। जी7 ने कानून के शासन के आधार पर *‘‘स्वतंत्र और मुक्त* *हिंद-प्रशांत’’* के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई।भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) परियोजना के तहत सऊदी अरब, भारत, अमेरिका और यूरोप के बीच एक विशाल सड़क, रेलमार्ग और पोत परिवहन तंत्र की परिकल्पना की गई है ताकि एशिया, पश्चिम एशिया और पश्चिम के बीच जुड़ाव सुनिश्चित किया जा सके।