देश

देश

मध्य प्रदेश के रतलाम में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल जागनाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार सुबह जब पुजारी पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने परिसर में गोवंश का कटा सिर देखा. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन के साथ बाकी लोगों को दी.घटना के बाद शासन-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. इसी बीच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके में पूछताछ की.

जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनपर एक्शन लेते हुए घर पर बुलडोजर भी चलवाया. घटना के बाद से लोगों में दहशत है.