देश
जम्मू-कश्मीर' में 10 जून से 12 जून के बीच '72' घंटे के दौरान तीन बड़े आतंकी हमले हुए हैं। मंगलवार रात को डोडा में शुरू हुआ एनकाउंटर अभी खत्म नहीं हुआ है। सेना के करीब आधा दर्जन जवान घायल बताए जा रहे हैं।
हीरानगर एनकाउंटर में सीआरपीएफ की 121वीं बटालियन के जवान कबीर दास विकी ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। सुरक्षा बलों द्वारा अलग-अलग जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी हो रहे हैं। ऑपरेशन से जुड़े विश्वस्त सूत्रों का कहना है, 72 घंटे में तीन हमले, ये एक सोची समझी रणनीति है।