राजनीति
तेलुगू देशम पार्टी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश में एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुन लिया गया है। बुधवार यानी 12 जून को चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उधर, सहयोगी दल जनसेना विधायक दल की बैठक मंगलवार सुबह मंगलागिरी स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में पवन कल्याण को जनसेना विधायक दल का नेता चुना गया।
आंध्र प्रदेश विधानसभा में कुल 175 सीटें हैं। चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम को प्रचंड बहुमत मिला। टीडीपी ने 135 सीटों पर कब्जा किया। आठ सीटों पर भाजपा और 21 पर जनसेना को जीत मिली। सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसीपी को सिर्फ 11 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।