राजनीति

राजनीति

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी भले ही तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हो, लेकिन इस बार पहले वाली बात नहीं। इस बार संसद में उनके सामने मजबूत विपक्ष भी होगा।

तेजस्वी ने एक बार फिर केंद्र की नई सरकार से बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की और कहा कि मोदी जी 2019 के पहले बार-बार यह वादा करते रहे हैं। हालांकि इस चुनाव में उन्होंने एक बार भी इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की, लेकिन बिहार इस बार मजबूत स्थिति में है उसे केंद्र सरकार से इस मसले पर बात जरूर करनी चाहिए।

उन्होंने कहा जांच एजेंसियों की मनमानी अब नहीं चलने वाली। इस बार संसद में मजबूत विपक्ष है, अगर ऐसा कुछ भी किया गया तो संसद में ही ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।