अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन की जानी-मानी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने एक संत की 500 साल पुरानी कांस्य मूर्ति भारत को लौटाने पर सहमति जताई है. इसके बारे में कहा जाता है कि यह तमिलनाडु के एक मंदिर से चुराई गई थी.

विश्वविद्यालय के एशमोलियन संग्रहालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि 11 मार्च 2024 को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की काउंसिल ने एशमोलियन संग्रहालय से संत तिरुमंकाई अलवर की 16वीं शताब्दी की कांस्य मूर्ति की वापसी के लिए भारतीय उच्चायोग के दावे का समर्थन किया. यह फैसला अब अप्रूवल के लिए चैरिटी आयोग को प्रस्तुत किया जाएगा.