राजनीति
देश के सात राज्यों की कुल 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को वोट पड़ेगें. इन सभी सोटों पर उपचुनाव होने जा रहा है.यह उपचुनाव प्रतिनिधियों के निधन या फिर उनके इस्तीफे के बाद आयोजित हो रहा है.
यह उपचुनाव बिहार की रुपौली सीट, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, मनीकटाला, तमिलनाडु की विक्रावंडी, मध्य प्रदेश की अमारवारा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर और पंजाब की जालंधर, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, नालागढ़ सीट पर होंगे.
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. अधिसूचना 14 जून को जारी होगी. चुनाव के लिए नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 21 जून होगी. उम्मीदवार के नामों की छंटनी 24 जून तक कर ली जाएगी. उम्मीदवार अपना नाम 26 जून तक वापस ले सकता है. उपचुनाव के लिए वोट 10 जुलाई को डाले जाएंगे. 13 जुलाई को गिनती होगी और 15 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.