क्रिकेट
न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रनों से करीबी शिकस्त दी. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी एडन मार्करम की टीम ने हेनरिक क्लासेन 44 गेंद में 46 रन और डेविड मिलर 38 गेंद 29 रन की जुझारू पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाए थे. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में 109 रन ही बना सकी.