देश

देश

आरएसएस के एक सदस्‍य ने बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर यौन शोषण में संलिप्त होने के आरोप लगाए हैं. कांग्रेस समेत व‍िपक्ष के कई दलों ने मालवीय की तुरंत ग‍िरफ्तार की मांग की है.

अमित मालवीय ने भी पलटवार किया है. उन्‍होंने आरोप लगाने वाले आरएसएस सदस्‍य शांतनु सिन्हा पर मानहानि के लिए 10 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया. साथ ही, अपमानजनक पोस्‍ट हटाने की मांग की है.

कांग्रेस प्रवक्‍ता सुप्र‍िया श्रीनेत ने कहा, भाजपा नेता राहुल सिन्हा के रिश्तेदार आरएसएस सदस्य शांतनु सिन्हा का आरोप है कि भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय नापाक गतिविधियों में लिप्त हैं. वह महिलाओं का यौन शोषण करते हैं. सिर्फ पांच सितारा होटलों में ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यालयों में भी करते हैं. हम भाजपा से मांग करते हैं क‍ि मह‍िलाओं के न्‍याय के ह‍ित में उन्‍हें तुरंत पद से हटाया जाए.