देश

देश

राहुल गांधी ने फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली है और दूसरी ओर नीट परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को तोड़ दिया है.

राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा में एक ही एग्जाम सेंटर से 6 स्टूडेंट मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं और कितनों को ऐसे मार्क्स मिलते हैं, जो टेक्निकली संभव ही नहीं है, लेकिन सरकार लगातार पेपर लीक की संभावना को नकार रही है.

राहुल गांधी ने कहा कि ये शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत है. उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र की साजिश से निपटने के लिए कांग्रेस ने एक रोबस्ट प्लान बनाया था. हमने अपने मेनिफेस्टो में कानून बना कर छात्रों को ‘पेपर लीक से मुक्ति’ दिलाने का संकल्प लिया था.आज मैं सभी स्टूडेंट्स को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संसद में आपकी आवाज बन कर आपके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाऊंगा.