देश
रविवार को जम्मू में माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने हमला किया.
इस आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है. मौके पर सुरक्षाबलों के पहुंचने के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है. हादसे में हताहत हुए कई श्रद्धालुओं को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.