अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

यूरोपीय संघ के चुनाव में दक्षिणपंथी दलों ने मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन को परास्त कर दिया है, जिसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने अचानक संसद भंग करने का फैसला किया। मैक्रों ने यह भी माना कि यूरोपीय संघ के चुनावों का परिणाम, यूरोप की रक्षा करने वाली पार्टियों के लिए अच्छा नहीं है।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को संसद भंग करने की घोषणा करते हुए राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, निचले सदन नेशनल असेंबली के लिए पहले दौर के चुनाव 30 जून को होंगे, जबकि दूसरे दौर के चुनाव 7 जुलाई को होंगे।