देश
मणिपुर के जिरीबाम जिले में उग्रवादियों ने शनिवार को एक समुदाय के 70 से अधिक घर जला दिए। उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय में भी आग लगा दी। इससे भड़की हिंसा में मैतेयी समुदाय के 200 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं । हिंसा पर काबू न कर पाने के कारण जिले के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि नए विस्थापित हुए अधिकांश लोग जिरीबाम शहर से 30 किलोमीटर से अधिक दूर के गांवों में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक सुरक्षाकर्मियों को इलाके में भेजा गया है।
स्थानीय लोगों ने जिरीबाम पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया और मांग की कि चुनाव के मद्देनजर उनसे लिए गए लाइसेंसी हथियार चुनाव समाप्त होने के बाद उन्हें लौटा दिए जाएं।