राजनीति
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव से मुलाकात किया.उनके साथ सरकार एवं गठबंधन को लेकर विमर्श किया.
संजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अगर विपक्ष के नेता बनते हैं तो अच्छा होगा. संसद के अंदर सरकार से दो-दो हाथ करना दिखेगा और आम आदमी पार्टी उनके साथ है.
संजय सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा, ''समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर यूपी में I.N.D.I.A. गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए आगे भी साथ मिलकर काम करेंगे.