क्रिकेट
टीम इंडिया आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अपना अगला मैच 9 जून को पाकिस्तान के विरुद्ध खेलने उतरेगी।
कप्तान रोहित शर्मा इस बड़े मैच में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। गौरतलब है कि पिछले मुकाबले के दौरान उनको को कंधे पर गंभीर चोट आई थी।
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान अगर रोहित शर्मा नहीं खेलते हैं, तो टीम मैनेजमेंट किसी अन्य खिलाड़ी को टीम की कमान सौंप सकती है। इस रेस में जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे आगे है। गौरतलब है कि इस तेज गेंदबाज ने पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान भारत की कमान संभाली थी। भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला को 2-0 से अपने नाम किया था।