राजनीति
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी की कैबिनेट बैठक में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री नदारद रहे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री योगी की बैठक में नज़र नहीं आए। राजनीतिक विश्लेषक इससे कई तरह के कयास लगा रहे हैं और सियासी अटकलें तेज हो गई है।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि शनिवार दिल्ली में भाजपा-एनडीए के नेताओं की बैठक थी। इसलिए दोनों उपमुख्यमंत्री दिल्ली गए हुए थे। वहां से दोनों वापस नहीं लौटे और दिल्ली में ही रुके हुए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि दोनों उपमुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे। यही कारण है कि वह वापस लखनऊ नहीं लौटे।