अंतर्राष्ट्रीय
अरबपति उद्योगपति और इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी. मस्क ने कहा कि उनकी कंपनियां भारत में काम करने को लेकर उत्सुक हैं.
पिछले साल जून में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए थे. वहां एलन मस्क ने उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान मस्क ने खुद को मोदी का फैन बताते हुए कहा था कि टेस्ला भारत में निवेश करेगा. वहीं टेस्ला कंपनी की तरफ से पिछले साल जुलाई में कहा गया था कि वह 24,000 डॉलर की कीमत वाली इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करने के लिए भारत में एक कारखाना खोलने में रुचि है.