राजनीति

राजनीति

इंडिया गठबंधन ने 234 सीटें हासिल की, बीजेपी ने 240 और एनडीए ने 293 जिसमें नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने 12 और टीडीपी ने 16 सीटें हासिल की है. ऐसे में नीतीश कुमार का समर्थन मांग रही इंडिया गठबंधन उन्हें प्रधानमंत्री बनने का ऑफर दे रही है. जिस पर केसी त्यागी ने साफ कर दिया कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के साथ नहीं जाएंगे.

जद (यू) नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार को दावा किया कि जिन लोगों ने नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक का राष्ट्रीय संयोजक बनाने से इनकार कर दिया था, वो अब उन्हें भारत का प्रधान मंत्री बनाने पर राजी है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने इंडिया गठबंधन के इस ऑफर को खारिज कर दिया है. के सी त्यागी का यह बयान इन टिप्पणियों के बीच आया है कि इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को ऑफर भेजे हैं. हालांकि दोनों नेताओं ने मनोनीत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को लिखित समर्थन दे दिया है.