राजनीति

राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस द्वारा महिलाओं को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए कथित तौर पर काफी संख्या में महिलाएं यूपी कांग्रेस के दफ्तर पहुंची थीं।


एनडीए की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "कांग्रेस और विपक्षी लोग कितने ही झूठ बोलते रहे हैं। आप देखिए चुनाव के समय उन्होंने देश के सामान्य नागरिक को गुमराह करने के लिए पर्चियां बांटी कि ये देंगे...वो देंगे। दो दिनों से मैं देख रहा हूं, कांग्रेस के दफ्तर पर लोग कतार लगाकर खड़े हैं कि ये पर्ची है 1 लाख रुपया कहा है लाओ भाई...मांग रहे हैं लोग...यानी जनता जनार्दन की आंखों में आपने धूल झोंकी। उनको लग रहा था कि चार जून के बाद उनको पैसे मिल जाएंगे। अब उनको धक्का मारा जा रहा है। निकाला जा रहा है। इस तरह की हरकतों को न कभी देश भूलता है और न कभी माफ करता है। उन्होंने कहा कि आज के वातावरण में देश को सिर्फ और सिर्फ एनडीए पर ही भरोसा है। जब इतना भरोसा है तो स्वभाविक रूप से अपेक्षाएं बढ़ेगी। मैं इसे अच्छा मानता हूं। मैं पहले ही कहा था कि दस साल का कार्यकाल तो सिर्फ ट्रेलर है। और ये मेरा कमिटमेंट है...हमें और तेजी से, और विश्वास से और विस्तार से...देश की आकांक्षाओं को पूरा करने में रत्ती भर भी विलंब नहीं करना है।"