राजनीति

राजनीति

उत्तर प्रदेश के बांसगांव लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में फिर से मतगणना कराने के लिए कांग्रेस न्यायालय की शरण लेगी। शुक्रवार को लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी सदल प्रसाद की हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सदन प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान के पक्ष में प्रशासन द्वारा धांधली कराये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जानबूझकर फर्जी मतगणना करते हुए उन्हें हराया है।

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की ओर से गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे गए ईमेल की प्राप्ति का संदेश शुक्रवार को आ गया। निर्मला पासवान ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी।