राजनीति
एनडीए के बैठक के दौरान कई नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर दिखे। लेकिन आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं मिली। जिस पर सपा और कांग्रेस ने सवाल उठाया है। विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि, जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं देना उनका अपमान है।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी पार्टी के आरोप पर आरएलडी ने कहा कि यह "कोई बड़ी बात नहीं है। '' आएलडी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि, ''कोई ऊपर बैठे या नीचे, यह कोई बड़ी बात नहीं है। इंडिया ब्लॉक ने हमें कब सम्मान दिया है? राजनीति बड़े सोच के साथ करनी चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर नहीं सोचना चाहिए। हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।''