देश

देश

चंडीगढ़ में सीआईएसएफ की एक महिला जवान ने कंगना को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि "यह सब पंजाब में दिनों दिन बढ़ रहे 'आतंकवाद' और 'अतिवाद' का नतीजा है।"

 उनकी इस टिप्पणी पर पंजाब के कई नेताओं हरसिमरत कौर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, सुखपाल सिंह खैरा सहित अन्य ने अपनी आलोचना जताई है।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि "पंजाबी आतंकवादी बन रहे हैं"... ऐसे बयानों से बचने के जरूरत है। किसान देश के लिए अन्न उगा रहे हैं और उनके बेटे और भाई बहन सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे हैं। उनकी आवाज को अनसुना नहीं किया जाना चहिए।