देश

देश

कंगना रनौत को सीआईएसएफ कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि" किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए, लेकिन एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है."

उन्होंने कहा,"उसकी मां भारत माता भी है और जो किसान आंदोलन में बैठे थे सभी भारत माता के पुत्र थे. अगर किसी ने भारत माता का अपमान किया है और किसी को गुस्सा आया, तो मुझे लगता है उस बारे में सोचना चाहिए. मुझे कंगना के बारे में हमदर्दी है. वह सांसद हैं इसलिए उन पर हाथ नहीं उठाना चाहिए, लेकिन किसानों का सम्मान देश में होना चाहिए."