क्रिकेट
अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 14वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 84 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। इसी के साथ टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
अफगानिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए कीवी टीम मात्र 75 रनों पर ही ढेर हो गई। अफगानिस्तान की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है।
अफगानी टीम के हीरो कप्तान राशिद खान के अलावा फजलहक फारूकी रहे जिन्होंने 160 रनों के टारगेट को डिफेंड करते हुए 4-4 विकेट चटकाए।