प्रदेश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का एक फौजी दबंगों द्वारा उसकी पत्नी को पीटे जाने और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर आहत है। औंछा क्षेत्र के फौजी की पत्नी के साथ दबंग ने मारपीट की। उसके साथ बदसलूकी की। इसके बाद भी जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो फौजी ने कहा है कि वो देश की सुरक्षा कर रहा है। ऐसे में उसका परिवार सुरक्षित न रह पाए, तो उसे दुख होगा। यदि वो देश की सुरक्षा करना जानता है, तो अपनी पत्नी और बच्चों की भी सुरक्षा कर सकता है। फौजी ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो वो अपने तरीके से बदला लेगा। फिर चाहे उसे जेल या फांसी ही क्यों न हो जाए।