मौसम

मौसम

देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू से लोग परेशान हैं. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR के लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में मानसून का आगमन हो चुका है. मुंबई में 9-10 जून के आसपास मानसून आने की उम्मीद है. वहीं, जून के अंत तक मासून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है. पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी थी.