देश

देश

ऑपरेशन ब्लू स्टार के 40 साल होने पर कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. वैंकूवर में वाणिज्य दूतावास के सामने खालिस्तान समर्थकों की ओर से दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का महिमामंडन करती हुई झांकी निकाली गई. झांकी में इंदिरा गांधी की तस्वीर गोलियों से छलनी दिख रही थी. प्रदर्शन के दौरान भारत विरोधी नारे लगाए गए और भारत और रूस के झंडे भी जलाए गए.