राजनीति
कांग्रेसी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि तैयार रहो, एक साल के अंदर दोबारा चुनाव होंगे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा सभी कार्यकर्ता साथी तैयार रहें, 6 महीने से 1 साल के भीतर मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। क्योंकि फड़नवीस इस्तीफा दे रहे हैं, योगी जी की कुर्सी डोल रही है। भजनलाल शर्मा भी डगमग-डगमग कर रहे हैं। सरकार बनी नहीं है। लेकिन जदयू प्रवक्ता अग्निवीर योजना रद्द करने और जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। ये सब वो मुद्दे हैं जो श्री राहुल गांधी जी लेकर चले हैं।