देश
सीबीआई ने आज कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ कंक्लूडिंग चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इस चार्जशीट में 78 लोगों के नाम है। इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया था।
लैंड फॉर जॉब मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे। लालू पर आरोप है कि लालू यादव ने पद पर रहते हुए परिवार को जमीन दिलाने के बदले रेलवे में नौकरियां दिलवाई थी। सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया कि रेलवे में की गई भर्तियां भारतीय रेलवे के मानकों के दिशा निर्देशों के हिसाब से नहीं थीं।