राजनीति

राजनीति

शुक्रवार को एनडीए की मीटिंग में नीतीश ने नरेंद्र मोदी को नई सरकार के लिए अपना समर्थन दिया।

इसी दौरान नीतीश कुमार को मोदी के पैर छूते हुए देखा गया है। अपनी बात कहने के बाद नीतीश जब अपनी कुर्सी पर बैठने जा रहे थे, तभी बीच में वो मोदी की तरफ बढ़े और उनके पैर छूने लगे। तुरंत मोदी ने उन्हें रोक लिया और हाथ पकड़ लिए। बाद में नीतीश कुमार उन्हें नमस्कार करते हुए आगे बढ़ गए।

 इस गजब के नजारे को देखकर पास खड़े बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए के बाकी नेता भी भौचक्का रह गए।