राजनीति
चंद्रशेखर आजाद सांसद बनने के बाद सरकार को चेतावनी दे डाली कि "सरकार को न तो चैन से सोने दूंगा और न बैठने दूंगा और जब तक जनता के हितों काम नहीं होगा संघर्ष जारी रहेगा."
सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले "मुझे नगीना की महान जनता ने संसद भेज दिया है अब अन्याय करने वाला चैन से नहीं बैठेगा मैं वचन देता हूं. किसान, नौजवान, रोजगार, फसल दाम, महिला सम्मान के सवाल सुलग रहें हैं इनका जवाब और हिसाब दोनों होगा. अब खामोश नहीं बैठूंगा अब तक सड़क पर लड़ाई लड़ रहा था और अब ये लड़ाई संसद से सड़क तक होगी. नगीना की जनता ने जो प्यार और भरोसा जताया है इसका कर्जदार हूं. अपना खून देकर भी कर्ज नहीं उतार पाऊंगा."