राजनीति

राजनीति

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, टीडीपी और जनसेना ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और एनडीए के हाथों करारी हार के बाद जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया कि टीडीपी कार्यकर्ता राज्य में लगातार उत्पाद मचा रहे हैं और उनकी पार्टी वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं और उनको लगातार निशाना बना रहे हैं।

कार्यवाहक सीएम ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि राज्य में निजी और सरकारी संपत्तियों को नष्ट किया जा रहा है और वाईएसआरसीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग टीडीपी के दबाव में आ गया है। जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया कि उनके शासन काल में राज्य में पांच साल के दौरान शांति कायम थी, जो अब हिंसा में बदल गई है। हमले रोकने के लिए उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप की अपील की है।