राजनीति

राजनीति

लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि आगे से मुस्लिम कैंडिडेट्स को टिकट सोच-समझकर ही दिया जाएगा।

एआईएमआईएम के नेता असीम वकार ने मायावती को घेरते हुए कहा, "मायावती का बयान आया कि उन्होंने मुसलमानों को टिकट दिए, लेकिन मुसलमानों ने वोट और सपोर्ट नहीं किया। बहन जी आपसे गुजारिश है, ये बात मत बोलें। आपने मुसलमानों को टिकट दिया नहीं, आपने टिकट बेचा है। मुसलमानों ने आपसे टिकट खरीदा है। जो राजनीति में टिकट की खरीद-फरोख्त करते हैं, उनका अंजाम जनता जल्दी बता देती है।"