देश

देश

देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 85 वर्ष के इतिहास में पहली बार कुल 2,600 खानसामों और जलवाहकों को पदोन्नत किया गया है।बल की स्थापना 1939 में हुई थी।

इस पद के कर्मी तब से इस बल का हिस्सा हैं, जबसे इसकी स्थापना हुई है। अधिकारी ने बताया कि 2016 में जब केंद्र सरकार ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की थीं तब उन्हें कुक और वाटर कैरियर का विशिष्ट काडर नाम दिया गया था।