राजनीति

राजनीति

सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को हो सकता है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। भूटान, नेपाल और मॉरीशस के बड़े नेता भी भारत में मेहमान के तौर पर आ सकते हैं।

मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंत्रिपरिषद के आगामी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के कारण राष्ट्रपति भवन बुधवार से रविवार तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में ही होगा। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “राष्ट्रपति भवन में मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के आगामी आयोजन की तैयारी के कारण राष्ट्रपति भवन 5 से 9 जून, 2024 तक आम जनता के लिए बंद रहेगा।”