देश
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले में एनआइए ने बुधवार को चार्जशीट पेश कर दी। एनआइए की ओर से आरोपित एक दर्जन लोगों में नामित आतंकी गोल्ड़ी बराड़ भी शामिल है।
गोगामेड़ी की पांच दिसंबर, 2023 को जयपुर स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो अन्य नवीन शेखावत एवं अजीत सिंह की मौत हो गई थी। एनआइए ने आठ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। चार लोग फरार हैं। इनमें गोल्डी बराड़, गैंगस्टर महेंद्र कुमार, रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण शामिल हैं।