देश
पंजाब के स्वर्ण मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी मनाई गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए.स्वर्ण मंदिर में भारी संख्या में सिख समुदाय की भीड़ गुरुवार को नजर आई जो हाथों में तलवार लिये थी.
सेना ने स्वर्ण मंदिर परिसर से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए एक ऑपरेशन चलाया था जिसे ऑपरेशन ब्लू स्टार नाम दिया गया था. यह ऑपरेशन साल 1984 में चलाया गया था जिसके चार दशक बीत चुके हैं. 3 से 8 जून 1984 तक स्वर्ण मंदिर में मिलिट्री ऑपरेशन चला था, जिसके लिए सिख संगठन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दोषी मानते हैं.