क्रिकेट

क्रिकेट

बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित ने टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिलाई।

कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। जिसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने आयरलैंड को 96 रन पर ढेर कर दिया। इसका पीछा करने उतरे रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की और पचासा ठोक डाला। उनके रिटायर्ड हर्ट होने के बाद ऋषभ पंत ने मैच फिनिश किया। पंत ने 26 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।