राजनीति

राजनीति

लोकसभा चुनाव के परिणाम का असर एनडीए की बैठक में भी देखने को म‍िला. बैठक में पीएम मोदी के दाएं ओर जेपी नड्डा द‍िखाई दे रहे हैं तो बाएं ओर आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द‍िखाई द‍िए.


एनडीए की इस बैठक में सभी सहयोगी दल के प्रमुख पहुंचे. बैठक की जो फोटो सामने आई है उसमें पीएम मोदी के दाएं ओर नड्डा के बाद राजनाथ स‍िंह और फ‍िर अम‍ित शाह बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं बाएं ओर चंद्रबाबू नायडू के बाद नीतीश कुमार और फ‍िर श‍िवसेना श‍िंदे गुट के प्रमुख एक नाथ श‍िंदे बैठे नजर आए.

 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 240, टीडीपी को 16 और जेडीयू को 12 सीटों पर जीती हैं. ऐसे में सरकार बनाने के ल‍िए बीजेपी को दो मुख्‍य दल टीडीपी और जेडीयू के समर्थन की जरूरत पड़ेगी.